Tuesday, October 20th, 2026

मदनवाड़ा में ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 450 को कंबल वितरित

राजनांदगांव
मानपुर विकासखंड के ग्राम मदनवाड़ा के ग्रामीणों की जिला चिकित्सालस से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच किया और दवाइयों का वितरण किया गया।गंभीर रूप से बीमार ग्रामीणों को समुचित उपचार कराने के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। संसदीय सचिव एवं मोहला-मानपुर के विधायक इंंद्रशाह मंडावी ने इस दौरान 450 ग्रामीणों को कंबल का वितरण किया।

स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, किडनी एवं जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं मानपुर से पहुंचे थे। 385 ग्रामीणों ने अलग-अलग बीमारियों का इलाज कराकर मुफ्त दवाइयां प्राप्त की। जांच शिविर में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, मानपुर के डाक्टर स्नेहल बसोड़, डाक्टर संदीप लाझे, डाक्टर हर्षा मिश्रा, डाक्टर विश्वनाथ यादव, डाक्टर मनोज कुमार, डाक्टर वर्स्ण खुर्शीद अनवर, डाक्टर डीके शर्मा, डाक्टर अंकुर कुहुर, डाक्टर सुजाता शर्मा उपस्थित थे।

 

#स्वास्थ्य परीक्षण#वितरित

Source : Agency

पाठको की राय